सूखे बादाम खाने के फायदे । मिलते हैं यह फायदे

भारत में बहुत से भोजन के विकल्प हैं, जिनमें से एक है ड्राई फ्रूट्स और इसमें मुख्य रूप से बादाम को जाना जाता है। इसकी डिमांड अधिक होती है और सप्लाई कम होने के कारण यह बहुत ही महंगा है, लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि सूखे बादाम खाने के क्या-क्या फायदे हैं और इससे आपके शरीर को क्या-क्या फायदा मिलता है।

इसके फायदे के बारे में जानने से पहले, आपको यह पता होना चाहिए कि इसमें कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह हमारे शरीर को किस प्रकार से प्रभावित करते हैं तो चलिए जानते हैं।

बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बादाम बहुत से पोषक तत्वों से भरा होता है। इसमें मुख्य रूप से आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन A, और पोटेशियम पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है।

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने का कार्य करते हैं और शरीर के विभिन्न विकृतियों को ठीक करने में मदद करते हैं।

चलिए अब जानते हैं कि बादाम खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं हमारे शरीर में।

सूखे बादाम खाने के फायदे । हमारे शरीर को देता है यह लाभ

सूखे बादाम खाने के फायदे

बादाम में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और ये पोषक तत्व हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करते हैं, और अपने अच्छे गुणों के कारण कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं सूखे बादाम खाने के फायदे।

1.हार्ट के लिए फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल से भरपूर भोजन हृदय में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जिसके कारण रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। यह रुकावटें मुख्य रूप से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के कारण होती हैं।

बादाम खाने से LDLLDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम होता है और HDL (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) का स्तर बढ़ जाता है। शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) की मात्रा बढ़ने से यह धमनियों (Arteries) में जमता नहीं है, जिससे रुकावटें (Blockages) कम होती हैं और हार्ट संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। जिससे हार्ट स्वस्थ रहता है। इसलिए, आप अपने हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

2.डायबिटीज को करता है कण्ट्रोल

बादाम डायबिटीज को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डायबिटीज बढ़ने पर, रोगी को कई समस्याओं का सामना करते हैं, जिनमें से एक आम समस्या है मधुमेही न्यूरोपैथी। इस स्थिति में, रोगी अपने पैरों में कुछ महसूस नहीं कर पाते हैं, और उन्हें सुई या कांटे चुभने का एहसास नहीं होता है।

इसका एक गंभीर परिणाम यह होता है कि चोट लगने पर भी उन्हें पता नहीं चलता, जिससे संक्रमण जल्दी फैल सकता है। मधुमेह के कारण, घावों को ठीक होने में भी अधिक समय लगता है।

ऐसी स्थिति में, बादाम का सेवन रक्त ग्लूकोस के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे इन समस्याओं को कम किया जा सकता है।

3.वेट लॉस में मदद करता है

बादाम वजन कम करने में मदद करते हैं, जो अधिक वजन वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। बादाम में कम कैलोरी होती है, जो वजन घटाने और आपको स्वस्थ रहने में सहायक होती है।

4.त्वचा को स्वस्थ रखें

जिन लोगों को बार-बार मुंहासे होते हैं या जिनके चेहरे पर बहुत सारी झुर्रियाँ हैं, उनके लिए बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं, जबकि फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए

बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पाचन तंत्र अच्छा होने से यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

5.एनीमिया को दूर करे

जिन लोगों में खून की कमी, आयरन की कमी या फोलिक एसिड की कमी है, उनके लिए बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। बादाम में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और साथ ही मिनरल्स को भी बढ़ाता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

6.हड्डियों को मजबूत बनाता है।

जिनकी हड्डियाँ बहुत ही कमजोर हैं, जिनके साथ ही हड्डियों में बहुत ही ज्यादा दर्द होता है और चलने पर कट-कट की आवाज आती है, ऐसे लोगों को बादाम का सेवन अवश्य करना चाहिए।

इसके साथ ही, जिनके हड्डियों के जोड़ों में ग्रीस कम हो गया है या जिनकी मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं, उनके लिए भी बादाम बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह शारीरिक रूप से बहुत ही उपयोगी होते हैं, अर्थात ये हमारे शरीर को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।

इसके साथ ही, यह मानसिक तौर पर भी हमें मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। जिन लोगों को मानसिक रूप से तनाव होता है, उन्हें काम करने में यह सहायक होते हैं। इसलिए आपको बादाम का सेवन अवश्य करना चाहिए।

बादाम कितनी मात्रा में और किस तरह से खाना चाहिए?

आप रोजाना 7 से 8 बादाम खा सकते हैं। इसके लिए, आप शाम को बादाम को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह उठकर खा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि भिगोने से बादाम के एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं, जिससे इसके गुण और बढ़ जाते हैं।

विभिन्न डॉक्टरों की राय भिन्न है। कुछ डॉक्टरों का मानना है कि बादाम का छिलका उतारकर खाना चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए जिनका पाचन तंत्र कमजोर है। वहीं, कुछ डॉक्टरों का मानना है कि बादाम को छिलके सहित खाना चाहिए क्योंकि छिलके में

भी कई पोषक तत्व होते हैं। आपको जैसे अच्छा लगे और जिसमे आप ज्यादा कम्फर्टेबल हो वैसे ही इसका सेवन करे।

निष्कर्ष: बादाम में मुख्य रूप से कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह महंगा है जिसे सभी लोग एफर्ट नहीं कर पाते। भारत में ऐसे कई अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं जिनमें समान पोषक तत्व होते हैं।

यदि आप किसी कारण से बादाम का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप इसकी जगह अन्य पौष्टिक पदार्थों का सेवन कर सकते हैं और यह सस्ता भी हो सकता है। उदाहरण के लिए, आप कैल्शियम प्राप्त करने के लिए सबसे सस्ता विकल्प चुन सकते हैं। एक दिन में आप एक गेहूं के दाने के बराबर मात्रा में चुन सकते हैं, ध्यान रहे कि इससे अधिक मात्रा में चुने का सेवन न करें, नहीं तो अधिक सेवन से किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाएगी जिससे अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो कृपया इसे अवश्य साझा करें। साथ ही, आप हमें टिप्पणी करके अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। यदि इसमें कुछ कमी हो तो आप हमें ईमेल द्वारा भी सूचित कर सकते हैं।

FAQ - सूखे बादाम खाने के फायदे

Q1.सूखे बादाम खाने से क्या होगा?

बादाम खाने से पोषक तत्वों की कमी दूर होती है, साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है और मधुमेह जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Q2.प्रतिदिन कितने सूखे बादाम खाने चाहिए?

आप कम से कम एक दिन में चार से पांच बादाम का सेवन कर सकते हैं। अधिकतम आप 20 से 25 बादाम खा सकते हैं।


Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। इसका उपयोग करते समय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url