प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए ?

हर साल भारत में लगभग 4.5 करोड़ महिलाएं गर्भवती होती हैं, लेकिन उन्हें स्कूलों में गर्भावस्था से संबंधित जानकारी नहीं दी जाती है। इस वजह से उन्हें यह नहीं पता होता कि प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए।

साथ ही, वे किसी से खुलकर पूछ भी नहीं पाती हैं। इसके अलावा, भारत में यह परंपरा रही है कि घर का सारा काम महिलाएं ही करती हैं, जिसके कारण समय न मिल पाने के कारण वे नाश्ता नहीं कर पाती हैं और सीधे 11 या 12 बजे खाना खाती हैं, जिससे सुबह खाली पेट रहना पड़ता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्या गर्भावस्था में सुबह खाली पेट रहना अच्छा है या नहीं, और साथ ही साथ गर्भावस्था में आप सुबह क्या खा सकते हैं।

इससे पहले आपको यह जानना चाहिए कि आपके बच्चे के अच्छे विकास के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व ज़रूरी होते हैं। चलिए, जानते हैं।

आपके बच्चे के लिए कौन से पोषक तत्व आवश्यक हैं?

मानव शरीर 70% पानी से मिलकर बना होता है। शरीर के मुख्य भाग हड्डियाँ और मांसपेशियाँ हैं। हड्डियाँ शरीर का लगभग 11% भाग बनाती हैं, जबकि मांसपेशियाँ 40% से अधिक भाग बनाती हैं। इसलिए, हमारे शरीर को जल, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन D3, के साथ साथ खनिज और अन्य विटामिनों की भी आवश्यकता होती है।

इसीलिए डॉक्टर गर्भावस्था में भरपूर पानी पीने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही, वे कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन करने की भी सलाह देते हैं।

आपने यह तो जान लिया कि आपके बच्चे के अच्छे विकास के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व आवश्यक हैं। अब हम आपको बताएंगे कि आप इन पोषक तत्वों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों से कैसे प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं!

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए

हमने आपको बताया था कि भारत की अधिकांश महिलाएं सुबह का नाश्ता नहीं करतीं, बल्कि सीधे भोजन करती हैं। कभी-कभी गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उल्टी और मचली की वजह से वे नाश्ता नहीं कर पाती हैं।

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए

लेकिन, सुबह का नाश्ता करना बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि रात भर लगभग 8 से 10 घंटे आप भूखे रहते हैं। इसलिए, सुबह ऊर्जा निर्माण के लिए आपको नाश्ता करना चाहिए। सुबह का नाश्ता करने से आपके बच्चे का विकास अच्छा होता है। और बात करें इसकी मात्रा की तो, यह दोपहर के भोजन से दुगुना होना चाहिए।

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए, यह समझाने के लिए मैं सुबह के नाश्ते को दो भागों में बाँट रहा हूँ। पहला भाग है नाश्ते से पहले क्या खाना चाहिए और दूसरा भाग है नाश्ते में क्या खाना चाहिए। चलिए, पहले जानते हैं कि आपको नाश्ते से पहले क्या-क्या खाना चाहिए।

प्रेगनेंसी में नाश्ते से पहले महिला को क्या खाना चाहिए?

यदि आप सुबह 7 बजे उठते हैं, तो पहले थोड़ा जल्दी उठकर टहलने जाएं। टहलने के बाद आप ताज़ा महसूस करेंगे और फिर नहा सकते हैं। इसके बाद आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

1.भीगे हुए बादाम

बादाम में पोटासियम, कैल्शियम, आयरन, और फाइबर पाए जाते हैं। इसके गुणों को और अधिक बढ़ाने के लिए आप इसे रात को भिगो सकते हैं। आप भिगोने के बाद सुबह बादाम खाने के समय इसके छिलके को निकाल सकते हैं, क्योंकि इसके छिलके में अघुलनशील फाइबर, लिग्निन, और सेल्यूलोज होता है।

 यह पानी में आसानी से नहीं घुलता, जिसे पचाने में बहुत ही समस्या होती है। इसके साथ ही, बादाम के छिलके में टैनिन नामक पॉलीफेनोल भी होते हैं, जो कसैले होता है और यह पाचन एंजाइमों की गतिविधि को कम कर सकता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है।

2.भीगे हुए किसमिश

बहुत सी महिलाएँ होती हैं जिन्हें गर्भावस्था में खट्टा या मीठा खाने का मन करता है, लेकिन वे शुगर बढ़ने के डर से मीठा नहीं खा सकतीं, और जिनका वजन अधिक होता है, वे भी मीठी चीजों का सेवन नहीं कर सकतीं। इसके लिए आप किशमिश का सेवन कर सकती हैं।

किशमिश एसिडिटी को भी कम करने में मदद करती है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, विटामिन-बी6, और मैंगनीज के साथ-साथ कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके और आपके बच्चे के ग्रोथ के लिए अच्छे होते हैं।

3.भिगोए हुए चना

चने प्रोटीन, कैल्शियम और फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं। इसलिए यदि आपको अपना वजन बढ़ाना है तो आप चना के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

लेकिन ध्यान रहे कि चना और गुड़ का सेवन केवल निश्चित मात्रा में ही करें।

लेकिन कई लोगों का पाचन तंत्र बहुत ही ज्यादा कमजोर होता है इसलिए चना खाने पर उन्हें गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। सलिए इससे बचने के लिए आप चने को अंकुरित कर खा सकते हैं जिससे आप चना को आसानी से पचा सकेंगे।

4.खजूर खाय

खजूर में आयरन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आयरन अधिक मात्रा में होने के कारण यह हीमोग्लोबिन बनने में सहायता करता है, जिससे खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है।

कई महिलाओं का मानना है कि खजूर नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह गर्म होता है जिसके कारण गर्भपात हो सकता है। यह बात केवल एक मिथ्या है। खजूर में इसके अलावा बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान नाश्ते में महिला को क्या खाना चाहिए?

हमने आपको बताया कि नाश्ते से पहले आपको क्या खाना चाहिए। अब आइए जानते हैं नाश्ते में आपको क्या खाना चाहिए।

आपको लगभग एक से डेढ़ घंटा बाद एक पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, खनिज और पर्याप्त कैलोरी हो। इसके साथ ही वह भोजन स्वस्थ हो और उससे किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।

तो चलिए जानते हैं हम नाश्ते के समय क्या-क्या भोजन खा सकते हैं।

1.ओट्स का सेवन

ओट्स में बीटा ग्लूकन फाइबर होता है जो कब्ज को ठीक करने में सहायता करता है। इसके साथ ही इसमें जिंक, आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक हैं। इसे आसानी से और जल्दी बनाया जा सकता है।

ओट्स को दो तरीके से बनाया जा सकता है: दूध में और मिश्रित सब्जियों के साथ। दूध वाला तरीका भी फायदेमंद है, लेकिन मिश्रित सब्जियों वाला तरीका ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि उसमें विभिन्न सब्जियों के पोषक तत्व होते हैं। इसलिए, आप गर्भावस्था में ओट्स का सेवन कर सकते हैं।

2.पोहा दलिया उपमा का सेवन

आप नाश्ते में पोहा, दलिया, या उपमा का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको ऊर्जा मिलेगी, और इसके पोषक तत्व को बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर, मटर, आलू, हरी सब्जियाँ डाल सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा, लेकिन ध्यान रहे कि इसको निश्चित मात्रा में ही खाएं, और यदि आपको किसी सब्जी से एलर्जी हो, तो उसे दलिया और उपमा में ना डालें। ध्यान रखें कि इसे ताजा ही बना कर खाएं, और फ्रिज में ना रखें।

3.पनीर पराठा खाएं

आप पनीर पराठे का भी सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको प्रोटीन मिलेगा। लेकिन, बाजार में मिलने वाले पनीर का उपयोग न करें क्योंकि उसे बनाने में कई तरह के रसायन और उसे लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जिसके कारण यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

इसलिए, आपको पनीर को घर पर ही बनाना चाहिए, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट भी होता है।

4.दूध का सेवन कर सकते है

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन डी, विटामिन ए और कई अन्य खनिज पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसलिए आप दूध का सेवन कर सकते हैं।

लेकिन ध्यान रखें इसका सेवन करने से पहले इसे अच्छी तरह उबाल लें। यदि दूध बहुत गाढ़ा है, यानी इसमें पानी नहीं मिला है, तो अपनी क्षमता के अनुसार ही पिएं।

यदि आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं, तो आप दूध का सेवन न करें।

इसके बजाय, आप लैक्टोज-मुक्त दूध का सेवन कर सकते हैं, जो बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है।

5.मूंगफली की चिक्की का सेवन करें

गर्भावस्था में आप मूंगफली की चिक्की भी खा सकती हैं। मूंगफली की चिक्की मूंगफली और गुड़ से बनती है। मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन A और विटामिन B6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गुड़ में मुख्य रूप से सुक्रोज (यानी शक्कर) पाया जाता है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। गर्भावस्था के दौरान आलस्य, थकान और कमजोरी महसूस होने पर आप मूंगफली की चिक्की का सेवन कर सकती हैं।

6.जूस का सेवन करें

गर्भावस्था में आप जूस का भी सेवन कर सकती हैं। बाज़ार में कई तरह के फल मिलते हैं जिनमें से संतरा एक बेहतरीन विकल्प है। संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसके अलावा, अंगूर का जूस, अनार का जूस और गाजर का जूस भी गर्भावस्था में फायदेमंद हो सकते हैं। गाजर के जूस में विटामिन K, विटामिन A, विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चुकंदर का जूस भी खून बढ़ाने में मदद करता है।

लेकिन ध्यान रखें की जूस को फ्रिज में न रखें और ताजा बनाकर ही पिएं। बाज़ार में मिलने वाले जूस का उपयोग बिलकुल भी न करें क्योंकि उनमें लंबे समय तक टिकने के लिए प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं।

नोट : गर्भावस्था में भूलकर भी चाय और कॉफी का सेवन न करें, खासकर सुबह के समय। यदि आपको इनका सेवन करना ही है, तो कम मात्रा में करें और खाली पेट न करें। इनका सेवन हमेशा भोजन के बाद ही करें।

गर्भावस्था में इन बातों का ख्याल रखें

  • अधिक से अधिक पानी का सेवन करें: अधिक पानी पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
  • किसी भी दवा का सेवन खुद से न करें: दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • चाय, चॉकलेट और कॉफी का सेवन न करें: इनमें कैफीन होता है जो हृदय गति और रक्त संचार को बढ़ा सकता है, जिसके कारण गर्भावस्था में समस्याएं हो सकती हैं।
  • शराब का सेवन न करें: शराब का सेवन भ्रूण के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
  • गर्भावस्था में पपीता का सेवन बिलकुल भी न करें: पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है जो गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकता है, जिससे गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • अंकुरित पदार्थों का सेवन सावधानी से करें: अंकुरित पदार्थों में बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है, जिससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए, अंकुरित पदार्थों का सेवन करने से पहले उनकी अच्छी तरह जांच कर लें।
  • कच्चे मांस का सेवन न करें: कच्चे मांस में लिस्टेरिया जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो गर्भपात का कारण बन सकते हैं।
  • फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धो लें: फल और सब्जियों पर कीटनाशक और अन्य हानिकारक रसायन हो सकते हैं। इसलिए, उन्हें खाने से पहले अच्छी तरह धो लें।
  • हल्का-फुल्का व्यायाम करें: गर्भावस्था में नियमित व्यायाम करना महत्वपूर्ण है। आप घासो पर नंगे पैर चल सकते है।
  • डॉक्टर के संपर्क में रहें: किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

गर्भावस्था में सूर्य का प्रकाश जरूरी है

आप नियमित रूप से सूर्य के प्रकाश में बैठ सकते हैं। इससे आपको बहुत से फायदे होंगे। पहला, सूर्य का प्रकाश सुबह और शाम को लेने से विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है, जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है।

दूसरा मुख्य काम है, सूर्य से निकलती हुई किरणे जो हमारे शरीर पर पड़ती है। इससे हमारे शरीर में मौजूद सूक्ष्म जीव जैसे बैक्टीरिया और फंगस नष्ट हो जाते हैं, जिससे हमें इससे होने वाली बीमारियों से बचाव मिलता है। सूर्य के प्रकाश को ग्रहण करने से हमें एनर्जी भी मिलती है, और हमारे शरीर को पूर्णत: पूर्ति मिलती है।

यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो आप कमेंट करके हमें बता सकते हैं। यदि आपको इसमें कुछ कमी लगे तो आप हमें हमारे ईमेल पर बता सकते हैं। साथ ही आप इस लेख को अपने दोस्तों और परिवारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

FAQ - प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए

Q1.प्रेगनेंसी में सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए?

गर्भावस्था में, आप सुबह उठकर दलिया, ओट्स, नट्स, फल और जूस का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, विटामिन डी प्राप्त करने के लिए थोड़ी देर के लिए सूर्य के प्रकाश में खड़े भी हो सकते हैं।

Q2.प्रेगनेंसी में कौन कौन सी सब्जी नहीं खाना चाहिए?

कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें गर्भावस्था में खाने से नुकसान हो सकता है। इनमें बैंगन, कच्ची सब्जियां, करेला और पत्ता गोभी शामिल हैं। इसके अलावा, अंडे और कच्चा मांस खाने से भी बचे इससे आपके बच्चे को खतरा हो सकता है।

Q3.प्रेगनेंसी में कितनी बार खाना खाना चाहिए?

गर्भावस्था में, आप हर 4 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खा सकते हैं।


अस्वीकरण: यह लेख लिखने के लिए गहन शोध किया गया है, लेकिन इसमें दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इस लेख में सुझाए गए उपायों का उपयोग करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url