चुकंदर का जूस पीने के 10 फायदे

चुकंदर, जिसे हम बीटरूट के नाम से भी जानते हैं, पोषक तत्वों से भरपूर एक Vegetable है। यह कहना गलत होगा कि यह फल है। आज के इस आर्टिकल में, हम आपको चुकंदर का जूस पीने के फायदे के बारे में बताएंगे।

साथ ही, यह जानेंगे कि क्या यह हमारे शरीर को लाभ पहुंचाता है और रोगों को ठीक करने में मदद करता है। चलो शुरू करते हैं!

उससे पहले हम आपको यह बताते हैं कि चुकंदर कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे आपको यह जानने में मदद मिलेगा कि यह आपके शरीर के किन-किन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है और यह हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं।

चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अमेरिकी कृषि विभाग के कृषि अनुसंधान सेवा में प्रदर्शित डेटाबेस के अनुसार, चुकंदर में प्रोटीन (1.68 ग्राम), कार्बोहाइड्रेट (9.96 ग्राम), वसा (0.18 ग्राम), अमीनो एसिड (1.216 ग्राम), फैटी एसिड (0.119 ग्राम), साथ ही फाइटोस्टेरॉल (0.025 ग्राम), खनिज (0.483 ग्राम), और फाइबर (2 ग्राम) पाए जाते हैं।

लेकिन इसमें बहुत सारे जैविक रूप से सक्रिय फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। 100 ग्राम चुकुन्दर (गीले) में विटामिन 4.805 मिलीग्राम और नाइट्रेट 25 मिलीग्राम होता है।

यदि चुकंदर को सुख दिया जाए, तो उसके सुख अर्क में 3.976 ग्राम बीटालेंस और 0.1899 ग्राम फेनोलिक होता है, बायोएक्टिव फाइटोन्यूट्रिएंट्स हृदय और मस्तिष्क, कैंसर, डायबिटीज, और स्वसन रोगों को ठीक करने में मददगार साबित हुए हैं।

इसके साथ ही, चुकंदर में नाइट्रेट बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, और बहुत से लोग नाइट्रेट की पूर्ति के लिए इसका सेवन करते हैं, क्योंकि यह शारीरिक प्रतिक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, जिसके कारण हृदय और मस्तिष्क को ठीक करने में मदद मिलती है।

इनमें पाए जाने वाले पोषक गुणों के कारण, चुकंदर एथलीटिकों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है, और बहुत से एथलीट ऊर्जा की पूर्ति के लिए चुकंदर का उपयोग करते हैं।

पोषक तत्व

मात्रा (प्रति 100 ग्राम, गीला वजन)

प्रोटीन

1.68 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट

9.96 ग्राम

वसा

0.18 ग्राम

अमीनो एसिड

1.216 ग्राम

फैटी एसिड

0.119 ग्राम

फाइटोस्टेरॉल

0.025 ग्राम

खनिज

0.483 ग्राम

फाइबर

2 ग्राम

विटामिन

4.805 मिलीग्राम

नाइट्रेट

25 मिलीग्राम

बीटालेन (सूखे चुकंदर में)

3.976 ग्राम

फेनोलिक (सूखे चुकंदर में)

0.1899 ग्राम


आपने जान लिया है कि चुकंदर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। इसी कारण एथलीट्स भी इसका सेवन करते हैं। चलिए जानते हैं कि चुकंदर का जूस पीने के फायदे क्या-क्या हैं।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

चुकुन्दर में बहुत से पोषक तत्वों के साथ-साथ बहुत से रसायन होते हैं, जो हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को ठीक करने में मदद करते हैं और साथ ही हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं कि हमारे शरीर को किस प्रकार से फायदा पहुंचाने का कार्य करते हैं।

1.हाई बीपी को करें कंट्रोल

आज कल के जमाने में हमारा व्यवहार बहुत ही बदल गया है, जीवन शैली भी बहुत बदल गई है, खान-पान और माहौल भी बहुत बदल गया है, और समाज में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के कारण हमारे शरीर में कई समस्याएं देखने को मिलती हैं।

इस समस्या में उच्च रक्तचाप भी है, जो हमारे शरीर को पूरी तरीके से प्रभावित करती है, जिस कारण बहुत सी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

चुकंदर के जूस में नाइट्रेट पाया जाता है, और जब हम इसका सेवन करते हैं, तो हमारे जीभ में कुछ अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो नाइट्रेट को नाइट्राइट में बदलने का कार्य करते हैं। नाइट्रेट का नाइट्राइट में बदलने के कारण, यह एक दवा के रूप में कार्य करने लगती है।

इसे हम सामान्य रूप से वासोप्रोटेक्टिव दवा के रूप में जानते हैं, यह वासोप्रोटेक्टिव रक्त वाहिकाओं को मजबूत और लचीला बनाने का कार्य करते हैं, जिससे रक्त का प्रवाह अच्छा हो और रक्त के थक्के बनने का खतरा बिल्कुल भी नहीं हो।

इसीलिए, यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या हो या आपकी रक्त वाहिकाएं कमजोर हों, तो आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं, और सिंथेटिक दवाओं की तुलना में इसके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते हैं।

2.कैंसर को ठीक करने में मददगार

कैंसर एक बहुत ही घातक बीमारी है जिसे आधुनिक विज्ञान भी पूरी तरह से समझ नहीं पाया है और इसे पूरी तरह से ठीक करने में असमर्थ है।

कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी, सर्जरी और विकिरण (रेडिएशन) का उपयोग किया जाता है, जिनके कई दुष्प्रभाव होते हैं, जैसे कि शरीर का कमजोर होना, बालों का झड़ना, थकान और ऊर्जा में कमी। और उपचार के दौरान बहुत दर्द होता है।

इन सभी कमियों को देखते हुए, वैज्ञानिकों ने ऐसे सुरक्षित तरीकों की तलाश की है जिनका उपयोग करके कैंसर को ठीक किया जा सके बिना शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाए। लेकिन अभी तक ये पूरी तरीके से प्रभावी नहीं है।

वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान पाया कि चुकंदर एक कीमोप्रिवेंटिव एजेंट के रूप में कार्य करता है जो मल्टी-ऑर्गन ट्यूमर के गठन को रोकने में मदद करता है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

1996 से पहले, वैज्ञानिकों ने अध्ययन के माध्यम से पता लगाया कि चुकंदर में बीटानिन नामक घटक पाया जाता है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि यह चूहों में त्वचा और फेफड़ों के ट्यूमर को रोकने में मददगार साबित हुआ और ट्यूमर फैलने के खतरे को 60% तक कम कर दिया।

इसलिए यदि आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। वैज्ञानिकों को इसके बारे में और अधिक जानने की आवश्यकता है।

3.हृदय को रखे स्वस्थ्य

चुकंदर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें से एक मुख्य पोषक तत्व नाइट्रेट है। जब आप प्रतिदिन चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में नाइट्रेट प्रवेश करते हैं और यह हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए यदि आप हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहते हैं, तो आप नियमित रूप से चुकंदर के रस का सेवन कर सकते हैं।

4.लीवर और किडनी का स्वास्थ्य बनाए रखें

एक शोध में पाया गया कि चुकंदर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो चूहों में ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं।

ऑक्सीडेटिव तनाव शरीर की वह अवस्था है जिसमें शरीर मुक्त कणों को बेअसर करने के लिए पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट का उत्पादन नहीं कर पाता है। शोध में यह भी पाया गया कि चुकंदर डाइमेथिलनाइट्रोसामाइन (NDEA) जैसे यकृत-हानिकारक पदार्थों से भी बचाता है।

इसके साथ ही, शोध में यह भी पाया गया

  • चुकंदर का रस चूहों में NDEA के कारण होने वाले लीवर क्षति को रोकता है।
  • चुकंदर Nrf2 नामक प्रोटीन को सक्रिय करके यकृत की रक्षा करता है, जो कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।
  • चुकंदर विकिरण के द्वारा ख़राब होने वाले लीवर की क्षति को कम करता है और गुर्दे को जेंटामाइसिन के नुकसान से बचाता है।

चुकंदर सीपीएफ न्यूरोटॉक्सिसिटी और वृषण विषाक्तता को कम करने में मदद कर सकता है। यदि आप अपने लीवर और किडनी का स्वास्थ्य बनाए रखना चाहते हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

5.डीएनए की क्षति को रोकता है

जिनही चो एट अल. ने अपने शोध में पाया कि चुकंदर का सेवन करने से उन चूहों के जीवित रहने की दर में सुधार हो गया जो γ-रे विकिरण के संपर्क में थे। यह भी पाया गया कि चुकंदर कोशिका प्रसार को बढ़ावा देता है और स्प्लेनोसाइट्स और अस्थि मज्जा में डीएनए क्षति को कम करता है।

यह जानना अभी बाकी है कि क्या चुकंदर अन्य प्रकार के विकिरणों के प्रति भी सुरक्षात्मक प्रभाव डालता है। इसीलिए चुकंदर के सेवन से डीएनए क्षति को कम किया जा सकता है।

6.लड़कियों में एनीमिया को दूर करना

यह देखा गया कि जब चूहों को चुकंदर से उपचारित किया गया, तो उनकी हेमटोपोइएटिक स्टेम कोशिकाओं (एचएससी) की विभाजन क्षमता बहुत कम थी। चुकंदर के सेवन से एचएससी की विभाजन दर में वृद्धि हुई।

एचएससी की संख्या में वृद्धि के साथ हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप एनीमिया की कमी दूर हो गई।

इसलिए, यदि किसी को एनीमिया की समस्या है, तो वह चुकंदर के रस का सेवन कर सकता है।

7.इम्युनिटी को करे मजबूत

आप जानते हैं कि चुकंदर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें से एक है विटामिन सी। यह हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का कार्य करता है। इसके साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो और भी फायदेमंद होते हैं।

यदि हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए तो हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसीलिए, बीमारियों से बचने के लिए आप चुकंदर के रस का सेवन कर सकते हैं।

7.पाचन को बनाए मजबूत

चुकंदर में नाइट्रेट के साथ-साथ इसमें फाइबर्स भी बहुत मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए बहुत ही जरूरी हैं और यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करता है। साथ ही, यह कब्ज को ठीक करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, यह कई पाचन संबंधित समस्याओं को दूर कर सकता है।

8.थकान दूर करे

चुकंदर हमारे शरीर को मजबूत करने के साथ-साथ इसकी सहन शक्ति को बढ़ाता है और स्टैमिना को बढ़ाने का कार्य करता है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो नाइट्राइट ऑक्साइड में परिवर्तन हो जाता है, जो फिजिकल एक्टिविटी के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

इसके सेवन से स्पीड में दौड़ने या यात्रा करने से आपको थकावट का अनुभव नहीं होगा।

9.याददाश्त बढ़ाने में मददगार

हाँ, चुकंदर का जूस याददाश्त बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो कोशिकाओं की क्षति को रोकते हैं।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि चुकंदर का जूस सीधे याददाश्त को बेहतर नहीं बनाता है, बल्कि यह अप्रत्यक्ष रूप से मदद करता है। वैज्ञानिकों द्वारा इस दावे को पूरी तरह से साबित करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

10.डायबिटीज को करे ठीक

आपने जान लिया है कि चुकंदर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसके साथ ही साथ इसमें विभिन्न प्रकार के रसायन भी पाए जाते हैं, जिसमें से एक है फाइटोन्यूट्रिएंट्स जो इसमें अधिक मात्रा में पाया जाता है, और यह रसायन रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।

इसलिए, यदि आप डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं तो आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो कृपया इसे दूसरों के साथ साझा करें और अपनी टिप्पणी अवश्य दें।

FAQ - चुकंदर का जूस पीने के फायदे

Q1.रोजाना चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है?

नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होती है और इसमें कई गुण होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

Q2.चुकंदर का जूस दिन में कब पीना चाहिए?

आप जूस का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। यदि आपने भोजन किया है, तो भोजन के आधे से 1 घंटे बाद जूस का सेवन करें। भोजन के पहले आधे से 1 घंटे पहले भी जूस का सेवन किया जा सकता है। भोजन के समय जूस का सेवन बिलकुल भी न करें।


अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य ज्ञान के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी को अपने जीवन में लागू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

Source : https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC8565237/

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url