गर्मी में एलोवेरा के फायदे क्या है ?

एलोवेरा एक प्राकृतिक पौधा है जो अधिकांश भारत में ही उगता है। इसका उपयोग अक्सर सौंदर्य उत्पादों को बनाने में किया जाता है। चूंकि बाहरी देशों में इसका उत्पादन कम होता है, इसलिए इसे भारत से निर्यात किया जाता है। इसी वजह से इसकी मांग भी बाहरी देशों में बहुत अधिक है।

लेकिन हमारे देश में इसकी अच्छी पैदावार होने के कारण लोग इस पर ध्यान नहीं देते। सिर्फ वही लोग ही इसके बारे में जानते हैं जो बीमार होते हैं। एलोवेरा के अनेक फायदे हैं, जैसे:

  • यह मधुमेह को ठीक करता है।
  • यह बालों की डैंड्रफ को ठीक करता है।
  • यह रक्त को साफ करने में मदद करता है।
  • यह पेट के अल्सर को ठीक करता है।
  • यह पायरिया (मसूड़ों की सूजन) को ठीक करता है।

इसके अलावा भी एलोवेरा के कई फायदे और गुण हैं। यह सीधे पौधे से प्राप्त होता है, इसलिए इसके नुकसान भी न के बराबर होते हैं।

इसके पौधे से जूस निकालकर एक बार बनाकर रख लेने पर यह सालों तक चलता है। इसका जूस लगभग खराब नहीं होता और बहुत दिनों तक टिकता है।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गर्मी में एलोवेरा के क्या-क्या फायदे हैं और क्या गर्मी में एलोवेरा खाना ठीक है या नहीं। तो चलिए शुरू करते हैं। इसके फायदे जानने से पहले हम जान लेते हैं कि एलोवेरा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं।

एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

एलोवेरा में बहुत ही अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है, इसके साथ ही एलोवेरा में विटामिन पाए जाते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा में आठ प्रकार के एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के कार्यों को करते हैं। इसमें Auxins और gibberellins हार्मोन्स भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में अलग-अलग कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होते हैं, और यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

पोषक तत्व

विवरण

पानी

95% से अधिक

विटामिन

A, B, C, E

खनिज

कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जस्ता

एंजाइम

8 प्रकार

हार्मोन

ऑक्सिन और जिबरेलिन


आपने जान लिया है कि, एलोवेरा में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, और इसके साथ ही इसमें आठ प्रकार के एंजाइम और दो प्रकार के हार्मोंस भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक हैं, और हमारे शरीर में बहुत ही अच्छे कार्य करते हैं।

तो चलिए जानते हैं, गर्मी में एलोवेरा के फायदे क्या हो सकते हैं, और इसके सेवन से हमारे बॉडी में कौन-कौन से चेंज देखने को मिलते हैं, और क्या-क्या फायदे होते हैं।

गर्मी में एलोवेरा के फायदे

गर्मियों के दिनों में हमारे शरीर में बहुत से परिवर्तन देखने को मिलते हैं, जिसमें से हो सकता है कि हमारे शरीर में पानी की कमी हो, इसके साथ ही अत्यधिक गर्मी के कारण हमारे त्वचा में फोड़े फुंसियों भी हो सकते हैं।

गर्मी में एलोवेरा के फायदे

साथ ही, हमारा रक्त भी दूषित हो सकता है और गर्मियों के दिनों में एलर्जी भी अधिक होने के कारण त्वचा सुखी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं, एलोवेरा के फायदे क्या हैं।

1.फोड़े और फुंसियों को ठीक करें

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया के संक्रमण को रोक कर फोड़े और फुंसियों को पनपना से रोकता है। इसके साथ ही एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और लालिमा को कम करते हैं।

साथ ही साथ, इसमें विटामिन पाए जाते हैं, जो क्षतिग्रस्त हुए कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करते हैं। इस प्रकार, एलोवेरा फोड़े और फुंसियों के लिए फायदेमंद होता है।

2.पानी की कमी को पूरा करें

गर्मी के दिनों में हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन देखने को मिलता है और डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाती है कि अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। लेकिन क्या यह आपकी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या नहीं? अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि आपके शरीर में पोषक तत्व यूरिन के साथ बाहर निकल सकते हैं।

इसलिए, आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं जिनमें पानी भरपूर मात्रा में हो, जिससे पानी भी अवशोषित हो जाए और पोषक तत्वों की कमी न हो। एलोवेरा में बहुत अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन आप कर सकते हैं।

गर्मी में एलोवेरा के कई फायदे होते हैं, जैसे कि फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में मदद करना और पानी की कमी को दूर करना। इसके अलावा, इसके और भी अनेक लाभ हैं।

यदि यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें और अपनी टिप्पणियाँ ज़रूर दें। यदि आपको इसमें कोई त्रुटि दिखाई दे, तो आप हमारे ईमेल पते पर संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

Source : National Library of Medicine

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url