भीगे हुए चने कितने दिन खाना चाहिए? भीगे हुए चने को कितने दिन खाना चाहिए।

भीगे हुए चने कितने दिन खाना चाहिए

भीगे हुए चने कितने दिन खाना चाहिए? इसे जानने से पहले आप इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानना चाहिए। जब चना भीगा नहीं होता तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, और अन्य पोषक तत्व कम मात्रा में होते है।

लेकिन जब चना को भिगोया जाता है, तो उसमे उपापचयी क्रिया चालू हो जाती है जिससे इसमें उपस्थित प्रोटीन, फाइबर, आयरन, और अन्य पोषक तत्व की मात्रा पहले के मुताबिक बढ़ जाती है। आपको यह जरूर पता होना चाहिए की भीगे हुए चने कितने दिन खाना चाहिए? जिससे आपको स्वास्थ लाभ हो

इस आर्टिकल में हम आपको भीगे हुए चने में उपस्थित पोषक तत्व के बारे में बताएँगे। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि भीगे हुए चने कितने दिन खाना चाहिए?

भीगे हुए चने प्रोटीन, फाइबर, आयरन, और अन्य पोषक तत्वों का खजाना

भीगे चने में प्रोटीन, फोलेट, आयरन, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। भीगे हुए चने खाने से हमारे शरीर को अधिक मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

पोषक तत्व

मात्रा (प्रति 100 ग्राम)

ऊर्जा

378 कैलोरी

प्रोटीन

20.5 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट

62.95 ग्राम

वसा

6.0 ग्राम

फाइबर

10.0 ग्राम

पानी

9.7 ग्राम

कैल्शियम

57 मिलीग्राम

आयरन

4.31 मिलीग्राम

पोटेशियम

662 मिलीग्राम

मैग्नीशियम

138 मिलीग्राम

फास्फोरस

326 मिलीग्राम

जिंक

2.68 मिलीग्राम

सेलेनियम

18.0 माइक्रोग्राम

विटामिन A

3 μg

विटामिन C

2.0 मिलीग्राम

विटामिन B1 (थायमिन)

0.477 मिलीग्राम

विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन)

0.212 मिलीग्राम

विटामिन B3 (नियासिन)

1.541 मिलीग्राम

विटामिन B6 (पाइरिडोक्सिन)

0.535 मिलीग्राम

फोलेट

557 μg 

भीगे हुए चने कितने दिन खाना चाहिए? जो हो हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद

भीगे हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप भीगे हुए चने को हर दिन खा सकते हैं, लेकिन इसे खाने से पहले अपनी क्षमता को अवश्य ही जान लें। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ही लें।

चने कैसे भिगोएँ? चने भिगोने का बेहतरीन तरीका

भीगे चने कितने खाने चाहिए, यह आप जान चुके हैं। लेकिन यदि आप चने को अच्छे से नहीं भिगोएंगे तो वे उतने प्रभावी नहीं होंगे। तो चलिए जानते हैं कि चने को कैसे भिगोया जाए।

चने छाँटें

  • सबसे पहले, चनों को अच्छी तरह से धो लें और ख़राब चने को हटा ले
  • आप चने को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर भी छाँट सकते हैं।
  • भिगोने के बाद, जो चने पानी में ऊपर तैरते हैं, उन्हें हटा दें क्योंकि वे खराब हो सकते हैं।

चने को भिगोएँ

  • एक साफ बर्तन में चने लें और उनमें 3-4 गुना पानी डालें। आप मिट्टी का बर्तन भी ले सकते हैं जो बहुत फायदेमंद होता है।
  • पानी का तापमान कमरे के तापमान के बराबर होना चाहिए।
  • आप चने को रात भर (8-12 घंटे) के लिए भिगो सकते हैं।
  • यदि आप जल्दी में हैं, तो आप चने को 1-2 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो सकते हैं। लेकिन यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है, इसलिए आप चने को 8-12 घंटे ही भिगोएँ।

8-12 घंटे बाद चने को निकालकर आप इसे खा सकते हैं। चने का पानी भी काफी फायदेमंद होता है, इसलिए आप चने को भिगोने से पहले उसे धो लें ताकि चने को भिगोने के बाद उससे मिलने वाले पानी को आप पी सकें।

चने को कितने घंटे तक भिगोना चाहिए?

साबुत चना को आमतौर पर 8-10 घंटे तक भिगोकर रखना चाहिए। आप चने को उबले पानी में 1 घंटे के लिए डुबो सकते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

FAQ

Q1.भीगे हुए चने खाने से पहले क्या सावधानियां रखें?

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि चने साफ़ पानी में अच्छे से धोकर भिगोए गए हैं और कोई अनिच्छित पदार्थ उनमें नहीं है।

Q2.चना कब नहीं खाना चाहिए?

जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या हो, या कोई गंभीर समस्या हो उन्हें चने के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Q3.क्या हम भीगे हुए चना रोज खा सकते हैं?

हाँ यदि आप पूर्ण रूप से स्वस्थ है तो आप भीगे हुए चना रोज खा सकते हैं।

Q4.सुबह खाली पेट भीगा हुआ चना खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट भीगा हुआ चना खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलता है।

Q5.भीगे चने खाने के बाद क्या खाना चाहिए?

भीगे चने खाने के बाद आपको लगभग 45 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए।


Source:

निष्कर्ष :-आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो आप रोज़ चने खा सकते हैं। यदि आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, तो आप इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। भीगे हुए चने कितने दिन खाना चाहिए? यह आपके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो कमेंट करने के साथ-साथ इसे जरूर शेयर करें। यदि आपके पास कोई सुझाव है, तो हमें जरूर बताएं। हम अपने लेखों में सुधार करने का प्रयास करेंगे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url