कैल्शियम की कमी होने से शरीर में क्या क्या दिक्कत होती है?

calcium ki kmi hone se sharir mein kya kya dikkat hoti hai

कैल्शियम की कमी होने से शरीर में क्या क्या दिक्कत होती है? इसे जानने से पहले आपको यह जानना जरुरी है, की यह हमारे लिए कैल्शियम क्यों आवश्यक है। कैल्शियम मसल्स को रिपेयर करता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का कार्य करता है, कैंसर की रोकथाम करता है, हड्डी और दांतों के लिए फायदेमंद होता है, ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम करता है। कैल्शियम हड्डियों, मांसपेशियों, और विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को करने में सहायक होता है। कैल्शियम की कमी को Microcalcification कहते है।

लेकिन क्या यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए। कैल्शियम की कमी होने से शरीर में क्या क्या दिक्कत होती है? चलिए जानते है।

कैल्शियम की कमी होने से शरीर में क्या क्या दिक्कत होती है?

कैल्शियम, हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों की गतिशीलता के लिए भी काफी आवश्यक होता है। कैल्सियम की कमी से हमारे शरीर में बहुत ही गंभीर रोग हो सकते है जिसे एक स्तर के बाद ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है। निचे निम्नलिखित रोग या लक्षण है, जो कैल्शियम की कमी से प्रदर्शित होते है।

थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी के पीछे कई कारण हो सकते है, लेकिन कैल्शियम की कमी के कारण भी थकान और कमजोरी होती है। इसके साथ ही

  • सिर में हल्का भारीपन रहना
  • फोकस की कमी (काम में मन नहीं लगना)
  • मसल्स में क्रैंम्प (मसल्स में अत्यधिक ऐठन होना) जैसे समस्याएं देखने को मिलती है।

ऑस्टियोपेनिया और ऑस्टियोपोरोसिस

शरीर में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस होता है, ऑस्टियोपोरोसिस से शरीर के हड्डियों के घनत्व में कमी हो जाती है। इस कारण आपकी हड्डियाँ अधिक कमजोर और नाजुक हो जाती हैं, जिससे हल्की चोट या गिरने पर आसानी से टूट सकती है।

ऑस्टियोपोरोसिस का ही छोटा रूप ऑस्टियोपेनिया होता है, ऑस्टियोपेनिया में कैल्शियम की कमी तो होती है लेकिन कैल्शियम की कमी कम होती है।

त्वचा तथा नाखून का भंगुर होना

कैल्शियम त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ इसे चमकदार बनाए रखने में सहायक होता है। कैल्शियम की कमी से त्वचा रूखी, सुखी हो सकती है। कैल्शियम की कमी से नाखूनों में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि नाखूनों का भंगुर होना और टूटना। यह आपके नाखूनों की मजबूती और स्वस्थता को प्रभावित कर सकता है।

दांतों की समस्याएं

कैल्शियम की कमी से दांतों की मजबूती कम हो सकती है, क्योंकि दाँत का अधिकांश भाग कैल्शियम से ही बना रहता है। जिससे दांतों से सम्बंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह दांतों को कमजोर बना सकता है और कैरीज़ का खतरा बढ़ सकता है।

दिल का अनियमित धड़कना

कैल्शियम की कमी से आपके दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है। अनियमित धड़कन को आरिथ्मिया कहा जाता है, जो आपकी हृदयस्थिति को प्रभावित कर सकता है और इससे गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कैल्शियम की कमी होने से शरीर में ऐसे ही काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है, इनमे से कई समस्याओं का कारण कुछ और भी हो सकता है। इसीलिए ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

इसे भी पढ़े :- गाल ब्लैडर स्टोन में क्या नहीं खाना चाहिए

FAQ

कैसे पता चलेगा कि शरीर में कैल्शियम की कमी है?

Calcium Blood Test से आप शरीर में कैल्शियम की कमी का पता लगा सकते है।

क्या कैल्शियम की कमी से पैरों में दर्द होता है?

हाँ, कैल्शियम की कमी से पैरों में दर्द हो सकता है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण तत्व है जो हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने के लिए आवश्यक होता है। कैल्शियम की कमी से हड्डिया कमजोर हो जाती है, इसके साथ ही मसल्स में क्रैम्प पड़ने से पैरों में भयंकर दर्द हो सकता है।

कैल्शियम की कमी से होने वाले तीन रोग कौन से हैं?

कैल्शियम की कमी से मुख्य रूप से ओस्टिओपोरोसिस, ऑस्टियोपेनिया तथा दिल का अनियमित धड़कना जैसे गंभीर समस्याए हो सकती है।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url