दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए।

दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो भोजन को चबाकर उसे पाचन योग्य बनाने का कार्य करता है। यदि दांत न हों या दांत कमजोर हों तो भोजन को अच्छी तरह से नहीं चबा पाएंगे और उसका पाचन भी अच्छी तरह से नहीं हो पाएगा।

दांत भोजक पदार्थों को पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब हम दांतों में भोजन को चबा रहे होते हैं तो लार के साथ-साथ उसमें एंजाइम भी मिलते हैं जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं।

यदि दांत कमजोर हो जाए तो बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कभी-कभी आपने महसूस किया होगा कि जब आप अत्यधिक ठंडी वस्तुएं जैसे आइसक्रीम या अत्यधिक गर्म चीजें जैसे कि चाय का सेवन करते हैं तो आपके दांत झनझना जाते हैं और जिसके कारण आपके दांत को बहुत दर्द होता है।

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि दांत में दर्द हो तो कौन-कौन से भोजन पदार्थ आपको नहीं खाने चाहिए। उससे पहले आपको यह बताते हैं कि दांत किन-किन पोषक तत्वों का बना होता है और उसकी संरचना संरचना कैसे होती है।

दांत की संरचना और उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व

हम दांत को दो परतों में बांट सकते हैं:

  • ऊपरी परत: जो मुख्य रूप से कैल्शियम और फास्फोरस से बनी होती है और दांत की रक्षा करने में मदद करती है।
  • दूसरी परत: जिसे डेंटिन कहते हैं। इसमें मुख्य रूप से संवेदी तंत्रिकाएं पाई जाती हैं और यह महत्वपूर्ण हिस्सा है और दांत को अंदर से ठीक करने के लिए समय-समय पर अपना कार्य करती रहती है।

दांत में मुख्य रूप से कैल्शियम और फास्फोरस ही पाए जाते हैं। इसके साथ-साथ इसमें विटामिन डी भी पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व दांत को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हैं।

लेकिन कुछ कारणों से या कुछ चीजों का सेवन करने से यह पोषक तत्वों का क्षरण होता रहता है और धीरे-धीरे दांत कमजोर होने लगते हैं और एक समय पश्चात दर्द शुरू हो जाते हैं।

तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से पदार्थ हैं जिनका सेवन हमें दांत के दर्द में नहीं करना चाहिए।

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

हमें दांत दर्द में ऐसे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए जो दांत में उपस्थित पोषक तत्वों का क्षरण करें या उन्हें किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचाएं। उनकी प्रकृति अम्लीय नहीं होनी चाहिए।

यहां नीचे बहुत से खाद्य पदार्थ दिए गए हैं जिनका सेवन दांत दर्द में नहीं किया जाना चाहिए:

  • कठोर पदार्थ: यदि आपके दांत में दर्द है तो आप ऐसे पदार्थों का सेवन ना करें जो अत्यधिक कठोर हों। यदि आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपके दांत के टूटने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे पदार्थों में गाजर, नट्स, बीच, गन्ना आदि का सेवन ना करें।
  • मीठे और चिपचिपे पदार्थ: आपको मीठे और रसीले पदार्थ और चिपचिपे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए जैसे कि कैंडी, सूखे मेवे, चॉकलेट, आदि क्योंकि यह दांतों में फंस जाते हैं और इसमें बैक्टीरिया का ग्रोथ होने लगता है और यह दांतों का क्षरण करते हैं जिससे दांत समय के साथ कमजोर होने लगते हैं और दांतों से बहुत बदबू आने लगती है।
  • गर्म और ठंडे पदार्थों का सेवन कम करें: अचानक तापमान में बदलाव से दांतों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है और तेज दर्द हो सकता है। इसलिए, आइसक्रीम और गर्म चाय जैसी चीजों से बचें। खाने के बाद कुल्ला जरूर करे।
  • अम्लीय खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें: टमाटर, नींबू, सिरका आदि में पाए जाने वाले एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकते हैं, जिससे दर्द और क्षरण बढ़ सकता है। यदि आप गलती से इनका सेवन कर लेते हैं, तो पानी से कुल्ला ज़रूर करें।
  • कोल्ड ड्रिंक का सेवन पूरी तरह से बंद करें: इनमें चीनी और एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। एसिड इनेमल को कमजोर करता है और चीनी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देती है, जिससे कैविटी और दर्द हो सकता है।
  • मसालेदार और तेलयुक्त भोजन का सेवन कम करें: ये दांतों और मसूड़ों को कमजोर कर सकते हैं और दर्द बढ़ा सकते हैं। अपने भोजन में कम तेल और मसाले का उपयोग करें।
  • दांत दर्द में शराब का सेवन बिल्कुल न करें: शराब मसूड़ों को कमजोर बना सकती है और दर्द को और बढ़ा सकती है।

इनके अलावा, निम्नलिखित खाद्य पदार्थों से भी बचें:

  • पैकेटबंद खाद्य पदार्थ: इनमें अक्सर चीनी, एसिड और प्रिजर्वेटिव होते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए आपको इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ ख़ास बातें:

  • हर दिन दो बार ब्रश करें: कम से कम 10-15 मिनट तक ब्रश करें और कुल्ला जरूर करें।
  • कोल्ड ड्रिंक का सेवन बिल्कुल न करें।
  • भोजन के बाद हमेशा कुल्ला करें।
  • कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • नियमित रूप से दंत चिकित्सक के पास जांच करवाएं।

इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप अपने दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं और दांत दर्द से बच सकते हैं। यदि आपको दांत दर्द की समस्या है, तो तुरंत दंत चिकित्सक से सलाह लें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url