क्या दही खाना है कोलेस्ट्रॉल को कम करने का रामबाण इलाज ?

क्या कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते हैं : आज के ज़माने में कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या आम हो चुकी है। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे: अनियमित भोजन का सेवन, अपने शरीर पर ध्यान न देना, देर से उठाना, व्यायाम न करना जिससे शरीर में धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल इकट्ठा होता जाता है और यह धमनियों को ब्लॉक करता है।

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि कोलेस्ट्रॉल हमेशा नुकसानदायक होता है। कोलेस्ट्रॉल नियमित मात्रा में हमारे शरीर के लिए आवश्यक भी होता है। इस लेख में हम आपको यह बताएँगे कि क्या कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते हैं या नहीं।

इससे पहले आपको यह जानना चाहिए कि कोलेस्ट्रॉल क्या है, क्या यह हमारे लिए फ़ायदेमंद है और यह नुकसानदायक कब होता है। इसे नियंत्रित कैसे करें? चलिए शुरू करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह हमारे शरीर में पाया जाने वाला पदार्थ है। इसे हमारे शरीर में स्थित यकृत द्वारा बनाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है। इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों में भी इसे पाया जाता है, जैसे कि डेयरी उत्पाद।

क्या कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते हैं

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है। यह हमारे शरीर में कोशिका झिल्ली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, हार्मोन और विटामिन डी के निर्माण में मदद करता है, और वसा को पचाने में मदद करता है।

हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बनता है, लेकिन हम अपने आप में नियंत्रण नहीं रख सकते। अधिक कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन के सेवन से इसकी मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाती है, जिससे यह हमारे शरीर को नुकसान पहुँचता है। और यह हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बनता है।

क्या कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते हैं? या नहीं

दूध से दही बनाई जाती है, लेकिन आप सोचेंगे कि दही में क्या अलग है जो दूध में नहीं है। जब दूध से दही बनाई जाती है, तो इसमें जमान के रूप में थोड़ा दही मिलाया जाता है और इस दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, और ये बैक्टीरिया दही में विटामिन B 12 की मात्रा बढ़ा देते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल में दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और खराब बैक्टीरिया को कम करने का कार्य करते हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

इसके अलावा, दही में बहुत ज्यादा पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जैसे कि कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटैशियम तथा विटामिन B 12, जो हमारे हृदय के लिए अच्छा हो सकता है।

क्या कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते हैं? इसका उत्तर आपको मिल गया है। दही खाना फायदेमंद होता है, लेकिन सिर्फ दही खाकर हम कोलेस्ट्रॉल को कम नहीं कर सकते। तो चलिए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सावधानियां

आज के ज़माने में बीमारियाँ बहुत जल्दी फैलती हैं और यदि यह एक बार हो जाती हैं तो इसे ठीक करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसीलिए इसे होने से पहले ही आपको ऐसी सावधानियां बरतनी चाहिएं जिससे यह न हो।

यहाँ कुछ सावधानियाँ दी गई हैं जिनसे आप कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से बच सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इन नियमों का पालन करने पर आपको आलस्य भी आ सकता है।

यदि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ा हुआ है, फिर भी आप इन नियमों का पालन कर सकते हैं जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करेंगे।

  • अपने भोजन में हरे साग, सब्जियाँ, फल, साबुत अनाज और कम वसा वाले खाद्य पदार्थों का भरपूर सेवन करें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें जिससे शरीर में इकट्ठा जहरीले पदार्थ कम हो सकें।
  • अपने वजन को संतुलित रखें। न ही ज्यादा हो और न ही ज्यादा कम।
  • धूम्रपान का सेवन न करें।
  • मानसिक रूप से स्वस्थ रहें और अधिक तनाव न लें।
  • फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें।
  • अल्कोहल का सेवन न करें।
  • समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं।

इस लेख को लिखने में बहुत अधिक शोध और मेहनत की गई है। यदि इस लेख में आपको कुछ कमी लगे तो हमें जरूर बताएं। यदि यह लेख आपको अच्छा लगे तो कमेंट कर शेयर जरूर करें।

FAQ - क्या कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते हैं

Q.1दही कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्या?

दही में प्रोबायोटिक्स के साथ ही लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

Q.2मीठा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्या?

हाँ, मीठा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्योंकि यह रक्त को गाढ़ा कर देता है, जिससे रक्त वाहिकाओं में जमाव बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल को जमने का मौका मिलता है।

Q.3कोलेस्ट्रॉल में गुड़ खा सकते हैं क्या?

यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक है तो आप गुड़ खा सकते हैं, लेकिन कम मात्रा में अधिक गुड़ का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है।


डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

source: The National Cholesterol Education Program Heart Mayoclinic

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url