दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण - Symptoms of brain nerve block

दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण

दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण: दिमाग, को हम कंप्यूटर का CPU मान सकते है। जैसे CPU कंप्यूटर के सारे पार्ट्स को कण्ट्रोल करता है, उसी प्रकार हमारा दिमाग भी शरीर के विभिन्न अंगो को चलने का काम करता है। CPU के अंदर कई तारे होती है, जो विभिन्न यंत्रो से जुडी होती है, उसी प्रकार हमारे दिमाग में 10 अरब से भी ज्यादा न्यूरॉन्स (neurons) होते हैं। और ये बहुत ही जटिल होते है, आज तक डॉक्टरों द्वारा इसे पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है।

दिमाग की नस में ब्लॉकेज होना एक बहुत ही गंभीर समस्या है, क्योकि यही से शरीर के सभी अंग कण्ट्रोल होते है। कभी-कभी किसी कारण वस दिमाग की नसे ब्लॉक हो जाती है, इसके पीछे कई कारण हो सकते है। दिमाग की नस ब्लॉक होने के कारण दिमाग में ऑक्सीजन (oxygen) , और पोषक तत्व जैसे मुख्य रूप से सोडियम और पोटैशियम सही मात्रा में दिमाग पर नहीं पहुंच पाते जिससे दिमाग अच्छे से काम नहीं कर पता।

दिमाग सूचना का अदन प्रदान करने में, किसी चीज को मेमेरी के रूप में याद रखने में, सोचने में, समझने में, ठंडी गर्मी को महसूस करने में, शरीर के तापमान को स्थिर बनाये रखने में, इत्यादि काम करने का कार्य करता है।

लेकिन पुराने चोट, किसी बीमारी, या किसी प्रकार का एक्सीडेंट जिसमे आपके दिमाग में चोट लगी हो, जिससे दिमाग में रक्त स्राव और ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण जानने से पहले आपको इसके बारे में कुछ बाते पता होनी चाहिए। नसों में ब्लॉकेज की स्थिति को मेडिकल भाषा (medical language) में सेरेब्रल वेनस थ्रांबोसिस (Cerebral Venous Thrombosis) कहा जाता है। और ऐसी स्थिति शरीर में तब बनती है, जब शरीर के दिमाग की नसों में खून का थक्का (Blood Clot) जम जाता है। इस कारण दिमाग में ब्लीडिंग (bleeding) भी हो सकता है। खून का थक्का दिमाग की नसों को ब्लॉक कर देता है, जिससे नसों में अधिक दबाव पड़ता है। मिनी स्ट्रोक की भी सम्भावना बनी रहती है।

दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण में नसों का डैमेज होना तथा साथ ही इसके साथ दिमाग में सूजन होना है। दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण आसानी से पता नहीं चलते है। लेकिन कुछ ऐसे लक्षण होते है जिससे नसों के ब्लॉकेज का पता लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े :- गांजा पीने से क्या होता है?

दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण - Symptoms of Blockage in the Brain Vein

दिमाग, हमारे संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का मूख्य केंद्र है। रक्त के सही बहाव से ही ये सही काम करता है। किसी कारण वश हमारे दिमाग की नसे ब्लॉक हो जाती है। दिमाग की नस ब्लॉक होने के लक्षण यहाँ निचे दिये गये है :-

  • सिर में दर्द होना
  • अचानक चक्कर आना 
  • शारीरिक संतुलन बनाने में असमर्थ 
  • अचानक उल्टी होना
  • साफ न दिखाई देना 
  • बोलने या बात चीत में परेशानी होना 
  • निगलने में कठिनाई होना 
  • चलने में दिक्कत आना 
  • शरीर के एक तरफ सुनापन्न महसूस होना 
  • देखने में दिक्कत होना 
  • ऑक्ससीजन की कमी के कारण बार-बार व्यक्ति का बेहोश होना 
  • अचानक कंफ्यूजन आना (सोचने समझने की घंटा कम होना क्षमता) 
  • बातो को अच्छे से न समझा पाना  
  • फोकस की कमी होना 
  • याददाश्त का कम होना 
  • झटके या दौरे पड़ना  
  • अच्छे से बोल न पाना  
  • अचानक तेज और गंभीर सिरदर्द 
  • चेहरे की मांसपेशियां गिरना
  • शरीर के एक तरफ पर चेहरे, हाथ या पैर में सुन्नपन या कमजोरी महसूस होना

नसों के ब्लॉकेज को कैसे ठीक करे? - How to cure vein blockage

नसों के ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए आप निचे दिए गए हानिकर पदार्थो का सेवन न करे और महत्वपूर्ण बातो का ध्यान रखे :-

  • गांजा, चरस और शराब का सेवन न करें।
  • हरे साग-सब्जियों का सेवन करे।
  • मोटे अनाजों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करे।  
  • अपने शरीर के वजन को कम करे।
  • प्रतिदिन एक्सरसाइज और योग करे।   
  • फैट अर्थात तेल वाले भोज्य पदार्थो का सेवन न करें।
  • डॉक्टरों द्वारा सुझाई गयी दवाओं का सेवन अवश्य करे।

स्ट्रोक से बचाने वाली डाइट - Stroke Prevention Diet

दिमाग की नस ब्लॉक होने से बचने के लिए आपको कम फैट, कम नमक के साथ हाई फाइबर (High Fiber) डाइट लेनी चाहिए। कुछ ऐसे फूड्स के नाम निचे दिए गये है, जिसमे ये गुण पर्याप्त मात्रा में है, जो निम्नलिखित है:-

  • नाशपाती
  • क्विनोआ
  • स्ट्रॉबेरी
  • एवोकाडो
  • सेब
  • चिया सीड्स
  • केला
  • छोले
  • चुकंदर
  • ओट्स
  • ब्रोकली
  • शकरकंद
  • पालक
  • टमाटर
  • गाजर
  • बादाम
  • दालें
  • राजमा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा दिक्क्त हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले।

इसे भी पढ़े :- हल्दी वाला दूध कैसे बनाएं


FAQ

Q.1 दिमाग की नसों को कैसे खोलें?

दिमाग की नसों को योग से खोला जा सकता है, इसके साथ ही आप हरे सब्जिओ का सेवन कर सकते है।

Q.2 दिमाग की नस ब्लॉक हो जाए तो क्या होता है?

दिमाग की नस ब्लॉक होने से बचने के लिए आपको कम फैट, कम नमक के साथ हाई फाइबर (High Fiber) डाइट लेनी चाहिए।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url