बाल काले और स्वस्थ बनाएं: बाल काले करने के आयुर्वेदिक उपाय | 2024

Ayurvedic Tips To Make Your Hair Black: बालों का सफेद (grey hair) पड़ना यह समस्या लगभग हर 100 में से 80 लोग इसका सामना कर रहे है। आप कल्पना कीजिए की आपके बाल लम्बे घने और काले है आप को कैसा महसूस हुआ आपको अच्छा ही लगेगा। यह समस्या महिलाओ में ज्यादा देखी जाती है महिलाओ को अपने बालो से बहुत अधिक प्यार होता है और इनके बिना उनका सूंदर दिख पाना नामुमकिन है। हम इस आर्टिकल में आपको बाल काले करने के आयुर्वेदिक उपाय बताने के साथ साथ यह भी बताएँगे की अपने बालो को घाना और लम्बा कैसे करे।

सफेद बाल क्या हैं?

आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर तीन प्रकार के होते है वात, पित्त एवं कफ जब ये असंतुलित हो जाते है तो हमारे शरीर में विभिन्न रोग होते है। आयुर्वेद के अनुसार बालो के पकने का कारण पित्त दोष होता है। आज से समय में 71 फीसदी लोग कम उम्र में ही सफ़ेद बालो की समस्या का सामना करते है। यह समस्या न केवल वातावरण के कारण होती है बल्कि यह दिनचर्या तथा खान पैन पर भी निर्भर करती है। 

बाल काले करने के आयुर्वेदिक उपाय

आज कल craz बना हुआ है की जो लोग कोल्ड्रिंग्स, चिप्स, कोफ़ी, मेहमानो को खाने को देते है वे बहुत कूल होते है। लेकिन इसी गलत खान पान के कारण हमारे बालो में मेलालीन की कमी हो जाती है जिससे बल सफ़ेद हो जाते है। मेलालीन एक प्रकार का केमिकल है जो हमारे बालो में पाया जाता है और हमारे बालो को कला रंग प्रदान करता है।

बालों के सफेद होने के सामान्य कारण

बालों के सफेद होने के कई सामान्य कारण होते हैं। यहां हम कुछ मुख्य कारणों की चर्चा करेंगे:-

1. उम्र और आनुवंछिक फैक्टर्स:

व्यक्ति की उम्र एक मुख्य कारक हो सकता है जो उसके बालो को सफ़ेद करने का कारण बन सकता है। सामान्य रूप से जब किसी की उम्र बढ़ती है तो उसके शरीर के काम करने की क्षमता कम होती जाती है साधारण भाषा में कहे तो उपापचयी क्रिया धीमी हो जाती है जिससे मेलालीन का बनना कम हो जाता है। और इसकी कमी के कारण बालो का रंग सफ़ेद हो जाता है।

यह समस्या अनुवांशिक रूप से भी हो सकती है। पर यह समस्या अनुवांशिक रूप से होती कैसे है चलिए जानते है। हमारे शरीर में कोशिका होती है उसके अंदर जीन होता है जो सारे गुणो को स्टोर करने का काम करता है (जैसे - लम्बाई, रंग, रूप) इसमें मेलालीन का भी कोडिंग रज्जुक होता है मेलालीन को बनाने में help करता है किसी उत्परिवर्तन के कारण इस कोडिंग रज्जुक में बदलाव आ जाते है जिससे मेलालीन का संश्लेषण बंद हो जाते है जिससे आपके बल सफ़ेद हो जाते है और यह समस्या अनुवांशिक रूप से ट्रांसफर होती रहती है। अब आप सोच रहे होंगे की इसे ठीक नहीं किया जा सकता लेकिन नहीं इसे ठीक किया जा सकता है।

2. आहार और पोषण की कमी

आप बचपन से सुनते आए होंगे की हमें अच्छा खाना खाना चाहिए जंक फ़ूड नहीं खाना चाहिए मगर क्यों? क्या आपने जानने की कोशिस की है। हमारे शरीर को विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है जिससे मेलालीन बनता है। जब इसकी मात्रा हमारे शरीर को काम मिलती है तो मेलालीन का बनना कम हो जाता है जिससे हमारे बाल सफ़ेद पड़ जाते है इसलिए हमें अधिक से अधिक पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए।

3.रोग या रोग का इलाज 

कई बार हमें सामान्य रूप से रोग हो जाते है जिसे ठीक करने के लिए हम दवाओं का सेवन करते है। ये दवाये हमारे बालो के पिगमेंटेशन को प्रभावित करते है जिससे हमरे बाल सफ़ेद हो जाते है। कई बार घातक रोग जैसे कैंसर को ठीक करने के लिए कीमोथैरेपी तथा कुछ दवाओं को दिया जाता है जिससे कारण बल झड़ जाते है।

4. तनाव और मानसिक दबाव

तनाव और मानसिक दबाव भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकते हैं। यह शरीर में होने वाली थकान और स्ट्रेस के कारण होता है। जब हम अधिक चिंता करते है तो हमारे शरीर की उपापचयी क्रिया में बाधा पड़ता है। हमारा सारा ऊर्जा सोचने में चला जाता है जिस कारण हमारे शरीर में अनियमित्ताय हो जाती है जिससे मेलालीन का संश्लेषण कम या बंद होने से हमारा बाल सफ़ेद हो जाता है।

5. अशुद्ध वातावरण और धूप का प्रभाव

अशुद्ध वातावरण, धूप के हानिकारक प्रभाव, और कई बार बाहरी कणों के संपर्क में आने के कारण भी बाल सफ़ेद हो सकते है।

बालों के सफेद होने के अन्य कारण

  • जब किसी कारण से हमारे शरीर में मेलालीन का बनना बंद हो जाता है तो हमारे बल सफ़ेद हो जाते है।
  • जब हमें हमारे भोजन से विटामिन बी 12 की मात्रा पर्याप्त नहीं मिलती जिसके कारण मेलालीन बनने में बढ़ा पड़ती है जिस कारण हमारे बाल सफ़ेद हो जाते है।
  • विटामिन बी 12 की कमी दूर करने के लिए आप दही का सेवन कर सकते है लेकिन ध्यान रहे रात को इसका सेवन करने से बचे।
  • अधिक सोचना और कई गंभीर बीमारिया जैसे सायनस  के कारण भी बाल सफ़ेद हो जाते है।
  •  
  • हरी सब्जियों और फलों का सही मात्रा में सेवन न करने से शरीर में आवश्यक पोषण तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे समय से पहले सफेद बालों की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, और विटामिन्स हमारे भोजन से पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलती जिससे भी बाल सफ़ेद होते है।
  • युवाओं में थायरॉइड ग्रंथि की अनियमित्ता के कारण भी बल सफ़ेद हो रहे है।
  •  
  • अधिक समय तक दवाओं का सेवन करना भी कारण हो सकता है।
  • छोटे बच्चे अधिक मात्रा में अधिक चीनी का सेवन करते है और फिजिकल वर्कआउट कम करते है जिससे उन्हें डायबिटीज हो जाती है इसके कारण भी बल सफ़ेद हो जाते है।
  •  
  • अनिद्रा (नींद न आने की बीमारी) के कारण भी बालों के सफेद होने का खतरा बना रहता है।
  • एनीमिया या शरीर में खून की कमी के कारण भी बालों का सफेद होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • युवाओं में अधिक धूम्रपान और मादक पदार्थों का अत्यधिक सेवन से भी बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ रही है।
  • बालों पर कैमिकल युक्त शैम्पू और केमिकल युक्त डाई का उपयोग करने से भी बालो का रंग सफ़ेद हो जाता है।

बाल काले करने के आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Tips To Make Hair Black Naturally In Hindi

यहाँ नीचे बाल काले करने के आयुर्वेदिक उपाय बताये गए है जिसका उपयोग कर आप इस समस्या से निजाद पा सकते है।

बालों को काला करने के लिए तुलसी के पत्ते का प्रयोग

तुलसी के पत्ते पानी में मिलाकर उसका बारीक़ पेस्ट बना ले उसके बाद उसमे शहद डाले और अपने बालो पर लगाए।

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जिससे यदि आपके बालो के नजदीक चमड़े में किसी भी प्रकार का संक्रमण हो तो ये उसे ठीक कर देगा जिससे आपके बालो का ग्रोथ अच्छे से होगा।

सफेद बालों से छुटकारा के लिए नींबू का प्रयोग

15 ml नीबू का रस 15 से 20 ml अवले का रस यदि अवले का रस नहीं मिले तो अवले का पॉवडर भी ले सकते है और इसे आपस में मिला ले यदि आप पाउडर का उपयोग कर रहे हो तो इसमें 10 से 20 ml जल भी मिला सकते है इस लेप को आप प्रतिदिन अपने बालो तथा बालो की जड़ो पर लगाए।

नीबू में पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैगनेशियम, तांबा, फास्फोरस और क्लोरीन तत्त्व तो हैं ही, प्रोटीन, वसा और कार्बोज भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। विटामिन सी से भरपूर नीबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है जो आपके बालो को काला करने में सहायक हो सकता है।

नारियल तेल का उपयोग सफ़ेद बालो के लिए

नारियल का तेल ले इसमें कढ़ी पत्ते डाले और इसे माध्यम आंच पर पकाए जब कलर आने लगे तो पत्ते को अलग कर ले और गुनगुना होने पर अपने बालो पर लगाए। प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करने से यह आपके बालो को काला करने में मदद कर सकता है।

सफेद बाल को काला करने के लिए काले तिल का उपयोग

काले तील को भिगोये तथा इसका पेस्ट बना ले इस पेस्ट को अपने बालो पर लगाए।

Tip:-यहाँ ऊपर बताया गया है की पेस्ट बनाकर उसका उपयोग बालो के ऊपर करना है लेकिन इन खाद्य पदार्थो का सेवन किया जाए तो अधिक लाभ होगा।

इसे भी पढ़े:- त्रिफला चूर्ण के फायदे – त्रिफला चूर्ण सेवन करने के ये 10 फायदे

बाल काले करने के लिए योगासन | Baal Kale Karne ke Liye Yoga

बालों को सुंदर और काला बनाए रखने के लिए योग का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। योगासनों का नियमित अभ्यास करने से बालों को उचित मात्रा में आवश्यक पोषक पहुंचता है और मेलनिन की उत्पत्ति को बढ़ावा मिलता है, जिससे बाल काले और घने होते है।

1. शीर्षासन

इस आसन को अपने योगाचार्य की मार्गदर्शन में सही तरीके से करें। इससे सिर में रक्त परिसंचरण बढ़ता है, जिससे बालों को आवश्यक पोषण मिलता है।

2. उत्तानासन

यह आसन बालों के रूप, स्वास्थ्य, और चमक को बढ़ावा देने में मदद करता है।

3. सर्वांगासन

इस आसन से शरीर के रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और बालों को पोषण पहुंचता है, जिससे वे काले और मजबूत बनते हैं।

4. ब्रह्मारी प्राणायाम

ब्रह्मारी प्राणायाम से तंतु में सुधार होता है और बालों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url