क्या बियर पीने से बॉडी बनती है?

kya beer pine se body banti hai

बियर में इथेनॉल की मात्रा बहुत कम होती है, और बात करे शराब की तो इसमें इथेनॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है। क्या बियर हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। इथेनॉल एक प्रकार का धीमा पॉइज़शन है। यदि आप लम्बे समय तक इसका सेवन करते है, तो इसके नुकसान धीरे-धीरे देखने को मिलते है।

दोस्तों आप बहुत से लोगों से यह कहते सुना होगा की यदि आपका वजन कम हो रहा है, तो आपको बियर पीना चाहिए। इसके पीछे ये तर्क दिया जाता है, कि बियर वजन को बढ़ती है, आपको मोटा करता है, आपके शरीर में फैट को बढ़ती है, तो क्या सच में ऐसा होता है। इस आर्टिकल में हम ये जानेंगे की सच में क्या बियर पीने से बॉडी बनती है।

आपने अधिक्तर डॉक्टरों से सुना होगा की बियर हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है, और हार्ट डिसिस वालो को बियर पीना चाहिए लेकिन ये बात सही नहीं है, हार्ट डिसिस वालो को खुश रखने के लिए ये बात डॉक्टरों द्वारा कही जाती है।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे की क्या बियर पीने से बॉडी बनती है, यदि शरीर का वजन बढ़ता है, तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है, क्या इसके द्वारा बढ़े वजन से हमारे शरीर को कुछ गंभीर समस्या तो नहीं होती न और हाँ दोस्तों अगर आप बियर पीने के समर्थन में है, तो नराज न होना इसमें सभी फैक्ट को शोध कर बताया गया है और हाँ कई लोग अपने फायदे के लिए इसका समर्थन करते है, तो चलिए शुरू करते है।

क्या बियर पीने से बॉडी बनती है - Beer Pine se Kya Hota Hai

बियर पिने से Weight Gain बहुत जल्दी होता है। आप में से जिन लोगो का वेट कम होगा ये बात सुन कर खुस हो जायेंगे लेकिन रुकिए इस तरह से वजन बढ़ना बिलकुल भी सही नहीं है। आइये जानते है कैसे और क्यों

बियर में ज्यादा कैलोरी होता है, जब ये शरीर में जाता है, तो ये शुगर बनता है, शुगर से काम्प्लेक्स शुगर, काम्प्लेक्स शुगर से पॉलीसेकेराइड, पॉलीसेकेराइड से ग्लाइकोजन बनता है, जो हमारे शरीर में स्टोर होता है। जब हमारे शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, तो इसके अपघटन से ग्लूकोस बनता है, और ग्लूकोस  को तोड़कर हमे ऊर्जा मिलती है।

ग्लाइकोजन का एकत्रित होना हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है, जो ऊर्जा स्त्रोत के रूप में कार्य करता है, लेकिन कम मात्रा में जब आप बियर का सेवन करते है, तो कैलोरी अधिक मिलती है, और ग्लाइकोजन हमारे शरीरी में अधिक मात्रा में इकठ्ठी हो जाती है, इससे ही हमारा वजन बढ़ता है।

लेकिन इस प्रकार का वजन बढ़ना बिलकुल भी फायदेमंद नहीं है, सीधी भाषा में कहे तो आपके शरीर में सिर्फ फैट की मात्रा बढ़ती है, जो आपके स्वास्थ के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं होता है।


बियर पीने के नुकसान - Beer Peene ke Nuksan

शराब जिसमें बीयर भी शामिल है, कुछ मेडिसिन कम्पनिया इसका उपयोग कुछ दवाओं के निर्माण में करती है खासकर शर्दी के दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यदि बियर का सेवन अत्यधिक मात्रा में किया जाये तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां कुछ बियर पीने के नुकसान बताये गए है:-

डयबिटिस बढ़ने का खतरा

यदि आप बियर का अधिक मात्रा में सेवन करते है, तो आपको डयबिटिस बढ़ने का खतरा हो सकता है, क्योकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर होता है। यदि आपके फैमिली में डयबिटिस कॉमन है, और आपकी उम्र 35 से ऊपर है, और यदि आप बियर का सेवन करते है, तो आपको डयबिटिस होने की सम्भावना 80 से 90 प्रतिशत बढ़ सकती है।

मोटापा बढ़ना - Weight Gain

ऊपर ही हमने आपको बताया की बियर में अधिक मात्रा में कैलोरी होता है, उसके साथ शुगर भी अधिक होता है, जिसके कारण आपका वजन बढ़ने लगता है, जो  आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

शरीर में डिहाइड्रेशन होना - Dehydration

बियर पीने से डिहाइड्रेशन होता है, बियर में ऐसा कम्पोज़िशन होता है, जिससे ये डायूरेटिक गुण प्रदर्शित करता है। जो मूत्र उत्पादन की दर को बढ़ाता है, जिस कारण हमारे शरीर से जल की कमी हो जाती है, इसमें पेशाब का रंग काफी सफ़ेद होता है।

शरीर में पानी की कमी के कारण शरीर की कोशिकाओं में जल की कमी हो जाती है, पानी की कमी के कारण ये कोशिकाएं अच्छे से काम नहीं कर पाती है। कभी-कभी हमारे शरीर में पानी की अधिक कमी हो जाती है यदि उसकी पूर्ति न की जाए तो किडनी पर काफी तनाव पड़ता है, जिससे किडनी फेल भी हो सकता है।

उच्च रक्तचाप का खतरा - Increased Risk of Hypertension

बीयर के सेवन करने से Metabolic क्रिया की दर बढ़ जाती है। Metabolic की दर बढ़ने से सभी शारीरक क्रिया तेज़ हो जाती है, और इसी कारण ब्लड प्रेसर भी बढ़ जाता है।

ग्लूटेन अतिसंवेदनशीलता - Gluten Sensitivity

बियर पीने से Gluten Sensitivity हो सकती है लेकिन सभी लोगो में नहीं ये उन्ही लोगो में देखा जाता है जो लोग Gluten के प्रति Sensitiv होते है।

बियर मुख्य रूप से जौ के किण्वन (फ़र्मेन्टेशन​) से बनता है, इसमें अधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है, यदि आपकी Intestine ग्लूटेन से Sensitiv हो तो आपकी आंतो में एलर्जिक क्रिया हो सकती है। इस कारण अवशोषण अच्छे से नहीं होता है, कभी-कभी ये समस्या इतनी बढ़ जाती है, जिससे आंतो सूजन भी हो जाता है। जिसे Celiac डिसीस कहते है।

पाचन तंत्र कमजोर होना - Digestion Problems

बियर पीने से पाचन तंत्र पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है, कभी भी बियर खली पेट नहीं पीना चाहिए, क्योकि खली पेट बियर पीने से एसिडिटी हो सकता है।

कभी-कभी एसिड का लेवल इतना बढ़ जाता है, जिससे एसिड गले तक आ जाती है, जिस कारण गले में अल्सर होने की सम्भावना बानी रहती है। यदि गले में एक बार अल्सर हो जाये तो इसे ठीक होने में काफी समय लगता है। अधिक्तर अच्छे डॉक्टरों द्वारा सलाह दी जाती है, की खली पेट बियर का सेवन न करे।

बियर पीने की लत क्यों पड़ती है?

बियर की लत पड़ना मस्तिष्क और पूरे शरीर लिए अच्छा नहीं होता है। बियर का सेवन करने पर, बियर पेट और छोटी आतो से अवशोषित होकर रक्त में तेजी से अवशोषित हो जाती है, जिससे इसका बुरा प्रभाव पूरे शरीर में तेजी से फैल जाता है।

दिमाग में, बियर मुख्य रूप से न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित करता है, जो तंत्रिका कोशिकाओं के बीच सुचना का संचार करते हैं। यह GABA (गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड) के प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे ये मस्तिष्क में होने वाले गतिविधियों को रोकता है। जिसके कारण शरीर में सुस्ती आती है।

बियर न्यूरोट्रांसमीटर ग्लूटामेट को रोकती है, ग्लूटामेट सामान्य रूप से मस्तिष्क के सोचने समझने की क्षमता के लिए बेहतर माना जाता है। इसके मंद पड़ जाने के कारण सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है। 

बियर डोपामाइन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है, यह हार्मोन खुशी और संतुष्टि की भावना पैदा करता है। जिससे बियर पीने वाले को खुसी का एहसास होता है, जिससे उन्हें लगता है, की बियर पीने से खुसी मिलती है, लेकिन ये कुछ समय के लिए ही होती है। 

जब बियर का सेवन बंद कर दिया जाता है, या कम कर दिया जाता है, तो शारीरिक निर्भरता वापसी के लक्षणों को जन्म दे देती है, अर्थात खुशी की अनुभूति कम हो जाती है। जिससे चिंता, कपकपी और कभी-कभी तो दौरे भी पड़ सकते हैं, इसी सभी कारणों से बियर की लत लग जाती है, और इसे छोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है।


FAQ

Q1.बियर से शरीर मोटा होता है क्या?

बियर पीने से शरीर में फैट बढ़ता है, जो स्वास्थ के लिए नुकसान दायक है।

Q2.बियर पीने से वजन क्यों बढ़ता है?

बियर में ज्यादा कैलोरी होता है, जब ये शरीर में जाता है, तो ये शुगर बनता है, शुगर से काम्प्लेक्स शुगर, काम्प्लेक्स शुगर से पॉलीसेकेराइड, पॉलीसेकेराइड से ग्लाइकोजन बनता है, जो हमारे शरीर में स्टोर होता है। जब हमारे शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, तो इसके अपघटन से ग्लूकोस बनता है, और ग्लूकोस को तोड़कर हमे ऊर्जा मिलती है। ग्लाइकोजन का एकत्रित होना हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है, जो ऊर्जा स्त्रोत के रूप में कार्य करता है, लेकिन कम मात्रा में जब आप बियर का सेवन करते है, तो कैलोरी अधिक मिलती है, और ग्लाइकोजन हमारे शरीरी में अधिक मात्रा में इकठ्ठी हो जाती है, इससे ही हमारा वजन बढ़ता है।

Next Post
No Comment
Add Comment
comment url